Latest Posts

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला कार्यालय में चला सफाई अभियान


अल्मोड़ा। ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत रविवार को जनपद में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की उपस्थिति में जिला कार्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई तथा अनावश्यक सामग्री और कूड़े का निस्तारण किया गया। अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना रहा। जिला कार्यालय के साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अभियान के तहत जिला कार्यालय के अभिलेख कक्षों में भी विशेष सफाई की गई। निष्प्रयोज्य एवं अनावश्यक अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण करने के साथ अभिलेख कक्षों की साफ-सफाई और व्यवस्थितकरण किया गया। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संकल्प भी लिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त कार्यालय वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। जिला कार्यालय में आयोजित अभियान में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.