देहरादून। फोटो स्टेट नर्सिंग कॉलेज में मंत्री ने छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथदेहरादून, वरिष्ठ संवाददाताप्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।बुधवार को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को इसके खिलाफ जागरूक करने का संकल्प दिलाया। डॉ. रावत ने कहा कि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। नर्सिंग क्षेत्र के विद्यार्थियों से इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। कार्यक्रम में नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी, स्टेट नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य ममता कपरुवाण आदि मौजूद रहे।


