Latest Posts

गौला के तेज बहाव से किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त


रुद्रपुर। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 20 हजार क्यूसेक के तेज बहाव के चलते मंगलवार रात किच्छा डैम का दक्षिणी तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुरानी मंडी से नीचे गौला नदी किनारे बना श्मशान घाट भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी के तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। धौरा डैम के जेई दाऊदयाल ने बताया कि डैम में 704.8 फीट जलस्तर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 710 फीट है।डैम से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बुधवार को एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विधायक तिलकराज बेहड़ और भाजपा नेता संजीव सिंह ने गौला नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से नदी और उसके तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.