Latest Posts

डीबीएस में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर कार्रवाई न होने से छात्रों में आक्रोश


देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन दिन बीतने के बावजूद मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस और संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष मोहन राणा ने कहा कि छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। यह आंदोलन किसी एक छात्र की समस्या को लेकर नहीं, बल्कि समस्त छात्रहितों से जुड़ा संघर्ष है।
छात्रों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। तीन दिन बाद भी समाधान नहीं निकलने से अब आंदोलन को आगे और तेज करने की रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
धरने में छात्र नेता अभिनव कफलिया के साथ मुकेश बसेरा, दीपांशु भंडारी, अमन, आर्यन, वैभव, दक्ष और राजीव समेत कई छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने दोहराया कि विश्वविद्यालय प्रशासन जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.