Latest Posts

सहसपुर में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता: पुंडीर


विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरसनी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को बिरसनी गांव के प्रतिनिधिमंडल ने सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने से बिरसनी और आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को कक्षा 10 के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। अब विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही इंटरमीडिएट तक शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी, जिससे अभिभावकों पर पड़ने वाला आर्थिक और अन्य बोझ भी कम होगा।विधायक पुंडीर ने कहा कि बिरसनी विद्यालय का इंटर स्तर पर उच्चीकरण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्रवासियों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान संदीप, युद्धवीर सिंह, जसवंत, राजपाल सिंह, भगवती प्रसाद, डॉ. तुमन सिंह, विजय, नीरज आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.