Latest Posts

चोरी की पांच बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा जेल


रुड़की। सीमली गांव और खानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइकों के मामलों का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइकें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लक्सर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सीमली वार्ड-2 निवासी राजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई है। इसी दिन खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर निवासी गोविंद की बाइक चोरी होने का मुकदमा भी दर्ज हुआ।एक ही दिन में दो बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शनिवार शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लक्सर क्षेत्र से जिशान निवासी धनपुरा, पथरी और अहसान निवासी वार्ड-5 लक्सरी, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.