Latest Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गंगोत्री धाम में धारा पूजन और आरती


उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से धारा पूजन किया और मां भगवती गंगा की आरती उतारी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बड़कोट यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। रावल पुरुषोत्तम उनियाल आदि ने पूजा कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पुरोहित समाज और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु भी मौजूद रहे। यमुनोत्री धाम में पूजा-अर्चना के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.