Latest Posts

जीएसटी पोर्टल पर छात्र सीख रहे रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया


ऋषिकेश। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को जीएसटी पर एक माह के आदान-प्रदान पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 100 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें एक माह तक जीएसटी से संबंधित जानकारियां और प्रशिक्षण दिया जाएगा। डोईवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जीएसटी पाठ्यक्रम का शुभारंभ अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार लाल ने किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी पारदर्शी कर व्यवस्था है। इससे कर चोरी पर रोक लगाने के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के बीच अंतर कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक ईमानदारी से जीएसटी जमा करें तो विकसित भारत 2047 का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है।प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। आईक्यूएसी अध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह ने इसे महाविद्यालय की उपलब्धि बताया। सहायक प्रोफेसर वाणिज्य डॉ. अनुराग भंडारी ने जीएसटी पोर्टल पर लाइव प्रदर्शन के जरिए छात्र-छात्राओं को रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई। समापन पर सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मौके पर डॉ. वीएस पंवार, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. रवि, डॉ. गुलनाज फातिमा आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.