Latest Posts

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में दो दिवसीय संस्कृत महोत्सव आयोजित


अल्मोड़ा। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय संस्कृत महोत्सव उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश चंद्र जोशी ने भी सहभागिता की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। महोत्सव के दौरान संस्कृत वाद-विवाद, आशुभाषण, समूह नृत्य, समूह गान और समूह नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि के साथ उनकी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा भी विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, डॉ. गिरीश जोशी, निर्मल कुमार पंत, ललित प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद पंत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। महोत्सव विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.