Latest Posts

किसानों को पेडल संचालित धान थ्रेशर का कराया प्रदर्शन


अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा की ओर से शुक्रवार को सोमेश्वर के ग्राम अर्जुनराथ में पेडल संचालित वीएल धान थ्रेशर का प्रदर्शन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में यह प्रदर्शन अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना–फसल कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के तहत आयोजित किया गया। प्रदर्शन का उद्देश्य किसानों के धान की मड़ाई में लगने वाले समय और श्रम को कम करना था। थ्रेशर की मड़ाई क्षमता लगभग 100 किलोग्राम प्रति घंटा है और इसका वजन करीब 45 किलोग्राम है। कम वजन और पेडल संचालन के कारण इसे छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए उपयोगी कृषि यंत्र के रूप में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में 16 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 10 किसान शामिल थे। इनमें चार महिलाएं और छह पुरुष किसान थे। किसानों ने स्वयं अपने धान की मड़ाई के लिए थ्रेशर का प्रयोग किया और इसकी कार्यप्रणाली को समझा। प्रदर्शन डॉ. मनोज कुमार, प्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना–फसल कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, अल्मोड़ा केंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यंग प्रोफेशनल-1 चैतन्य साह ने सहयोग किया। किसानों ने पेडल संचालित धान थ्रेशर के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसके उपयोग से श्रम और समय की बचत को उपयोगी बताया तथा अपनी आवश्यकताओं के अनुसार यंत्र में कुछ संशोधन के सुझाव भी दिए। किसानों से प्राप्त सुझावों को यंत्र के भविष्य में सुधार और उसे अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.