Latest Posts

एचटीसी की बैठक में सुरक्षित रक्त सेवाओं के सुचारु संचालन पर हुआ मंथन


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान से संबद्ध गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय में नवगठित हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को ओपीडी बाल रोग विभाग के सभागार में आयोजित हुई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और राज्य रक्त आधान परिषद, उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित बैठक में अस्पताल में सुरक्षित रक्त आधान और ब्लड बैंक की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीसी पुनेरा ने की। समिति के संयोजक सचिव एवं नोडल अधिकारी तथा प्रभारी रक्त केंद्र डॉ. आशीष जैन की अगुवाई में रक्त एवं उसके घटकों की उपलब्धता, गुणवत्ता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निश्चेतक विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं क्लीनिकल हीमेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकित कौशिक, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान, ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. शुजा नाजिम, इमरजेंसी विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीलेश एवं डॉ. किरन, गायनी विभाग की सह प्राध्यापक डॉ. श्वेता एवं डॉ. मेघा, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह एवं डॉ. नौशीन, रेडिएशन थेरेपी प्रभारी डॉ. अंकुर यादव, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. भावना पंत और दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल पांडे, उप नर्सिंग अधीक्षिका लीला बिष्ट एवं पुष्पा राजवंश, मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम चंद्र बहुगुणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने रक्त केंद्र की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक सहभागिता के साथ गैर सरकारी संगठनों की मदद लेने पर भी जोर दिया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.