Latest Posts

कनार के ग्रामीणों का आमरण अनशन छठें दिन भी जारी


पिथौरागढ़। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कनार के ग्रामीणों का आमरण अनशन छठें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित धरनास्थल रामलीला मैदान में आंदोलन में बैठे कनार के ग्रामीणों ने कहा आजादी के 78 साल बाद भी कनार के गांव सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। भगत परिहार ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग उनकी कोई नई मांग नहीं है। न जाने कितनी बार उन्होंने सड़क निर्माण के लिए आंदोलन किया, लेकिन आज भी ग्रामीण कनार तक पहुंचने के लिए 18 किमी पैदल आवाजाही करने को विवश हैं। परिहार ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। यहां प्रकाश सिंह, भरत सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूरन सिंह, गगन सिंह, विक्रम सिंह, किशन सिंह, टीका सिंह, गणेश सिंह, ललित सिंह, प्रकाश सिंह, जगत सिंह, केदार सिंह, पुष्कर सिंह, जीवन सिंह, बबीता बिष्ट, मान सिंह बोरा, कविंद्र देवली, गोपाल सिंह, विरमा देवी, गोपुली देवी, कविता, नीरज, सौरभ चुफाल आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.