Latest Posts

राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रहित में योगदान का संकल्प


विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र केदारावाला में रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका हरबर्टपुर की अध्यक्ष नीरू देवी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। नीरू देवी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जनभावनाओं, संघर्षों और लंबे आंदोलन का परिणाम है। राज्य की उन्नति और समाज की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। सभी को अपने स्तर पर समाज और राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया ने की। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक अध्यक्ष गुलशेर अली, राबिया, मनीबा, गुलिस्ता, नसरीन, सोनिया, साबिया अकबरी, अब्दुल अहद, असलम, आबेदा, हनीफ, कुलदीप रावत, अर्जुन सिंह रावत, कमल सिंह रावत, नफीस मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.