Latest Posts

द्वारसों-मजखाली के बीच खाई में गिरी कार, दो लोगों को सकुशल निकाला


अल्मोड़ा। द्वारसों और मजखाली के बीच रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मजखाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे दो व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि द्वारसों और मजखाली के मध्य एक लाल रंग की कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई है। सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद सिंह, चौकी प्रभारी मजखाली पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर महिंद्रा केयूवी 100 कार संख्या डीएल 12 सीजे 8257 सड़क से करीब 40-50 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। कार में दो व्यक्ति फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने स्थानीय मददगारों गोविन्द सिंह रावत, हरीश सिंह डांगी और मोहम्मद साकिर की सहायता से दोनों कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों की पहचान धीरज पुत्र केडी बिष्ट, निवासी साद नगर, पालम, नई दिल्ली, उम्र 42 वर्ष और शुभम भट्ट पुत्र सुरेश चंद्र भट्ट, निवासी वसुंधरा अपार्टमेंट, वसुंधरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शनिवार रात करीब 11:30 बजे गाजियाबाद से ग्राम घिघारतोला, जनपद बागेश्वर में पूजा में शामिल होने के लिए निकले थे। दोनों आपस में जीजा-साले हैं। द्वारसों-मजखाली के बीच एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उन्हें मजखाली ले गई, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकालने के लिए अल्मोड़ा से क्रेन मंगवाई गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.