Latest Posts

महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं का निदान जल्द किया जाए


ऋषिकेश। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर गुरुवार को आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की सभी इमारतों और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। शौचालयों में दुर्गंध के कारण उनका उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। परिसर में पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा बिजली संबंधी समस्याओं के चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महाविद्यालय की सभी इमारतों और शौचालयों में प्रतिदिन साफ-सफाई कराने, उचित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने और छात्राओं के लिए सेनेटरी मशीन लगाने की मांग की। प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। सभी समस्याओं का आवश्यकतानुसार जल्द समाधान कराया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता प्रिंस शर्मा, दीपक नौटियाल, वंशिका, रोहन, जितेंद्र सिंह, पलक, ध्रुव कनौजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल, आदर्श, अभिनव, गोपाल राणा, अंशुल, अक्षत, सोनी, सागर और सुहानी आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.