Latest Posts

असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को दर्द से राहत और सम्मानजनक देखभाल पर जोर


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गंभीर और असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के दर्द और कष्ट को कम करने, जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने तथा मरीजों और उनके परिजनों को भावनात्मक सहयोग देने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दर्द एवं पैलिएटिव केयर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलारिया ने किया। इस दौरान विशेष प्रस्तुति के माध्यम से पैलिएटिव केयर की आवश्यकता और मरीजों को शारीरिक एवं मानसिक कष्ट से राहत देने में इसकी भूमिका बताई गई। इस अवसर पर डॉ. साइमा खान ने आकाशवाणी पर पैलिएटिव केयर विषय पर विशेष साक्षात्कार दिया। इसके माध्यम से आमजन को गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की देखभाल और पैलिएटिव केयर के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पैलिएटिव केयर के साथ ऑनलाइन बैठक भी हुई। इसमें विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाने, पैलिएटिव केयर सेवाओं का विस्तार करने और मरीजों को सुलभ एवं संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. करनजोत कौर और डॉ. उमंग शर्मा सहित नर्सिंग इंचार्ज, तकनीशियन और जूनियर डॉक्टर मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों में पैलिएटिव केयर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की गरिमा बनाए रखते हुए उन्हें समग्र देखभाल उपलब्ध कराने के महत्व को रेखांकित करना रहा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.