Latest Posts

सेवा संकल्प अभियान: चित्रकला में अनिका, निबंध लेखन में श्रेया अव्वल


देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तराखंड के धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सात अक्टूबर को धर्मपुर स्थित गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और विचारों का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नौ अक्टूबर को विद्यालय के वंदना सत्र में सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए, जबकि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
निबंध लेखन में श्रेया ने मारी बाजी: निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा आठ-ए की श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात-बी की प्रियांशी राणा द्वितीय और कक्षा आठ-बी के मनप्रीत तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला में अनिका पांडे प्रथम: चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठ-बी की अनिका पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कक्षा की अदिति दूसरे और कक्षा छह-बी की स्वर्णिमा तीसरे स्थान पर रहीं।
रचनात्मकता और सेवा-भाव को बढ़ावा देने पर जोर: कार्यक्रम में धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, सह संयोजक घनश्याम शर्मा, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राकेश जैन और विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्रभावना और समाज के प्रति सेवा-भाव को प्रोत्साहित करना था। प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षिकाओं मंजू, मानसी पांडे, डिंपल, विनीता और शिक्षक वीरेंद्र के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.