Latest Posts

गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर गोल मार्केट गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार


रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रागी जत्थों, कविशरों और कथावाचकों ने गुरवाणी कीर्तन एवं कथा के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया और संगत से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारे में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए और संगत के लिए चाय-पकौड़े के प्रसाद के साथ दोपहर में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इससे पूर्व सुबह गुरुद्वारे के दीवान हॉल में धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
अमृतसर से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। रागी जत्थों ने गुरु नानक देवजी की वाणी का गायन कर संगत को निहाल कर दिया। इसमें ज्ञानी रणजीत सिंह, भाई मरदाना जी गुरमति संगीत एकेडमी और डीपीएस स्कूल की छात्राओं ने कीर्तन प्रस्तुत किया। ज्ञानी रेशम सिंह ने कथा के माध्यम से गुरु की शिक्षाओं का महत्व बताया। इसके अलावा भाई गुरजीत सिंह, पटियाला से पहुंचे भाई सुखवंत सिंह, अलवर के ज्ञानी हरबन सिंह और दरबार साहिब वाले भाई सुखजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
शाम का विशेष कीर्तन दरबार: शाम को भी गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें हरिदास साहिब, भाई गुरजीत सिंह, ज्ञानी रेशम सिंह, भाई सुखजीत सिंह, ज्ञानी हरबन सिंह और भाई सुखवंत सिंह गुरबाणी का गायन कर गुरु महिमा का बखान करेंगे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अतिथियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जोगेंद्र सिंह, मीत प्रधान गुरमीत सिंह बठला, जनरल सेक्रेटरी रक्षपाल सिंह, मीत सेक्रेटरी हरजीत सिंह विरदी, खजांची अजमेर सिंह, जसपाल सिंह भट्टी, मनजीत सिंह मक्कड़, बलविंदर सिंह विर्क, सतनाम सिंह हुडल, परविंदर सिंह पम्मा, सुरमुख सिंह विर्क, हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, किशनपाल चौधरी, अपार सिंह बेदी, सतवीर सिंह पदम, इंद्रजीत सिंह, लवली लांबा, करमजीत सिंह चानना, गुरनाम सिंह कामरा, दिलीप सिंह मक्कड़, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह धमीजा, मंगत सिंह खुराना, गुरमेल सिंह, लखबीर सिंह, हरमनजोत सिंह, सोमपाल सिंह, गुरबाज सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखजिंदर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, बलविंदर कौर, रूपेंदर कौर भल्ला, नरेंद्र कौर, परमजीत कौर, रविंदर कौर और सिमरनजीत कौर सहित शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में संगत मौजूद रही।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.